शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

अशोक के लिए भाई ने कुर्बान कर दिया अपना क्रिकेट करियर

हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के साथ ही 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का देश के लिए खेलने का सपना आखिरकार सच हो गया। मैच…

हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के साथ ही 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का देश के लिए खेलने का सपना आखिरकार सच हो गया। मैच से ठीक पहले गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने राजस्थान के इस होनहार युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम की डेब्यू कैप सौंपी। हालांकि अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में अशोक को 4 ओवरों में 29 रन देकर कोई सफलता नहीं मिली लेकिन भारतीय टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इस ऐतिहासिक पल के बाद अपनी भावनाओं पर काबू न रख सके अशोक शर्मा ने इस सफलता का पूरा श्रेय अपने बड़े भाई अक्षय शर्मा को दिया। जयपुर के पास छोटे से गांव के रहने वाले अशोक के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि दोनों भाई एक साथ क्रिकेट में अपना करियर बना सकें। ऐसे में उनके बड़े भाई अक्षय ने अपनी क्रिकेटिंग महत्वाकांक्षाओं को कुर्बान कर दिया ताकि अशोक अंडर-16 ट्रायल्स में हिस्सा ले सकें। भाई के इसी निस्वार्थ त्याग ने अशोक की जिंदगी बदल दी। भारतीय टीम की कैप हासिल करने के बाद अशोक बेहद भावुक नजर आए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें