सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

आर्वी जैन ने जीता स्वर्ण पदक

इंदौर। हाल ही में इंदौर के एमरल्ड हाइट्स स्कूल में संपन्न ऑल इंडिया घ्झ्एण् टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डेली कॉलेज की आर्वी जैन ने एकल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते…

आर्वी जैन ने जीता स्वर्ण पदक

इंदौर। हाल ही में इंदौर के एमरल्ड हाइट्स स्कूल में संपन्न ऑल इंडिया घ्झ्एण् टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डेली कॉलेज की आर्वी जैन ने एकल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आर्वी ने फाइनल मुकाबले में डीपीएस आर.के. पुरम, दिल्ली की धृति गुप्ता को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में डेली कॉलेज की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान आर्वी जैन के साथ नायशा बांकड़ा, मान्या खराडकर, निकिशा गुप्ता और ईशाया सोहाने ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें