सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अनुष्का ने सीबीएसई वेस्ट जोन में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल टीम में चयन

इंदौर। भोपाल में आयोजित सीबीएसई अंडर-19 गर्ल्स वेस्ट जोन सिलेक्शन ट्रायल्स में राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाडियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल्स में उस्कृष्ट प्रदर्शन करते…

इंदौर। भोपाल में आयोजित सीबीएसई अंडर-19 गर्ल्स वेस्ट जोन सिलेक्शन ट्रायल्स में राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाडियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल्स में उस्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंदौर की अनुष्का शेंडगे ने सीबीएसई वेस्ट जोन में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनुष्का के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीसीएसई अंडर-19 नेशनल स्कूल क्रिकेट टीम के लिये किया गया। अनुष्का की उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उन्हे बधाई दी गई। आयोजित मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाजी रिाहिला फिरदौस मौजूद रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें