अभ्यास मण्डल के स्थापना दिवस पर अन्तर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता डिजिटल दुनिया से ही मानवीय संवेदनाएं कम हो रही है विषय पर छत्रीबाग स्कूल में 40 विद्यार्थियों के विचार के साथ आयोजित की गई। विजेता विद्यार्थी अदिति अग्रवाल, मुद्रिका दुबे, रजत रघुवंशी, श्रीजी पण्डित, कनिष्का शर्मा, वैष्णवी सोलंकी को पुरस्कृत किया गया। अर्पणा व्यास, मयंक शर्मा, डॉ. मालासिंह ठाकुर, हरेराम वाजपेयी, वैशाली खरे, शफी शेख, प्रणीता दीक्षित,मुरली खण्डेलवाल, अजेश सिंह तोमर, एन.के. उपाध्याय, श्याम पाण्डे, मनीष भालेराव, बाबूलाल अग्रवाल मौजूद थे। निर्णायक सन्दीप पारे, विशम्भर तिवारी व कुणाल भंवर थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




