मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अंतर विद्यालयीन मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ

इंदौर। जिला स्तरीय शालेय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता नूतन स्कूल चिमनबाग पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पार्षद सुरेश टाकलकर, पार्षद सुरेश कुरावड़े, पार्षद गजानंद गावड़े ने किया। इस अवसर…

इंदौर। जिला स्तरीय शालेय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता नूतन स्कूल चिमनबाग पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पार्षद सुरेश टाकलकर, पार्षद सुरेश कुरावड़े, पार्षद गजानंद गावड़े ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल में मिलने वाली सफलता से अवगत कराया ओर शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत विक्रम अवॉर्डी सिकन्दर कुरील, विक्रम अवॉर्डी सचिन कस्तूरे, राजेन्द्र केलनिया, राकेश तिवारी श्रीकांत शर्मा, सचिन चौधरी, इंटरनेशनल मिनीगोल्फ खिलाड़ी आदि मिश्रा, वंश पटेल, प्रभा त्रिपाठी, विनीता तिवारी, शिवांगी, सरोज, सुहानी कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत बालक बालिका के टीम इवेंट से की गई। किड्स कॉलेज, वैष्णव स्कूल, सेंट उमर, इंदौर इंटरनेशनल स्कूल, हंप्टी डंप्टी स्कूल की टीमो ने टीम इवेन्ट के मैच खेले। संचालन कौशल शिवरे एवं आभार सिकन्दर कुरील ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें