मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अनिका ने जीता रजत अवनि यादव-अनन्या यादव की जोड़ी ने कांस्य पदक

इंदौर। 43वीं सब-जूनियर एवं 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन डाइविंग स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत एवं एक कांस्य पदक अपने…

इंदौर। 43वीं सब-जूनियर एवं 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन डाइविंग स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं जूनियर वॉटरपोलो नेशनल्स में बालक एवं बालिका वर्ग के कई रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन आईडीए इंटरनेशनल स्विमिंग पूल, इंदौर में किया जा रहा है। डाइविंग की गर्ल्स जी -घ्घ्घ् 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा में मध्यप्रदेश की अनिका आनंद चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 185.10 अंक अर्जित किए और रजत पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की कनक अशोक शंकु 190.95 अंकों के साथ प्रथम तथा मणिपुर की लांचेनबी राजकुमारी 149.35 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं गर्ल्स जी -घ् और घ्घ् 3 मीटर सिंक्रो में मध्यप्रदेश की अवनि यादव एवं अनन्या यादव की जोड़ी ने 141.30 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। महाराष्ट्र की मानसवी राजशेखर माने एवं श्रावणी प्रताप सूर्यवंशी की जोड़ी 169.65 अंकों के साथ प्रथम तथा तमिलनाडु की तनिषश्री एस.ए. एवं एस.एम. शिवस्मि सुथाकर की जोड़ी 159.66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वॉटरपोलो नेशनल्स के तीसरे दिन भी बालक एवं बालिका वर्ग में लीग मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। बालिका वर्ग के मुकाबलों में ओडिशा ने दिल्ली को 21-0, तमिलनाडु ने असम को 11-5 तथा केरल ने बंगाल को 12-1 से पराजित किया।

बालक वर्ग में एनएसए ने दिल्ली को 8-2, कर्नाटक ने गुजरात को 14-4, असम ने आंध्र प्रदेश को 11-9, महाराष्ट्र ने NएA को 25-4 तथा ओडिशा ने तेलंगाना को 18-0 से हराया।

वॉटरपोलो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया। अलग- अलग राज्यों की टीमों के बीच चल रहे लीग मुकाबलों के कारण प्रतियोगिता में रोमांच लगातार बढ़ता जारहाहै।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें