इंदौर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता–2026 का आयोजन केशव विद्यापीठ, इंदौर में किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के 8 क्षेत्रों के विभिन्न प्रांतों से लगभग 400 खिलाड़ी, कोच सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समारोह केशव विद्यापीठ, इंदौर के खेल परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि आनंद गंगराडे रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मीना चौहान सब इंस्पेक्टर, इंदौर, विशेष अतिथि- दुर्गसिंह राजपूत उपस्थित रहे। साथ ही मनीष वाजपेयी, अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता संयोजक, सत्यनारायण लोवंशी, डॉ. कमल किशोर चितलांग्या तथा विष्णु नारोलिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं राष्ट्रभावना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का प्रभावी साधन भी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




