भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इस खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। रहाणे ने 30 जुलाई (गुरुवार) को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने शानदार करियर को विराम देने की घोषणा की। रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे, लेकिन अब वो इस टी20 लीग में भी नहीं खेलेंगे। रहाणे ने साफ कहा कि वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




