सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अग्रबंधु ने विलेज कार्निवाल में ऊंट और बैलगाडी का लुत्फ लिया, पारम्परिक खेल भी खेले गए

अग्रवाल यूथ रॉयल्स क्लब द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विलेज कार्निवल का आयोजन इको वैदिक फॉर्म ग्राम उज्जैनी में किया गया। अग्रवाल दम्पत्ति की मौजूदगी रही। ग्रामीण परिवेश में…

अग्रबंधु ने विलेज कार्निवाल में ऊंट और बैलगाडी का लुत्फ लिया, पारम्परिक खेल भी खेले गए

अग्रवाल यूथ रॉयल्स क्लब द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विलेज कार्निवल का आयोजन इको वैदिक फॉर्म ग्राम उज्जैनी में किया गया। अग्रवाल दम्पत्ति की मौजूदगी रही। ग्रामीण परिवेश में किसानों ऊंट की सवारी की तो कोई बैलगाडी में बैठे कर घुमा और कुछ ने बैल भी हांके तो कोई चक्की पर आटा पिसवाने गया। इस विलेज कार्निवाल में ग्रामीण जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव किया और पारंपरिक खेलों में भी उत्साह दिखाया गया। ग्रामीण जीवन और पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोनल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल बैस्ट ड्रेसअप में विजेता रहे। तम्बोला में लव- नितिका गोयल ने बाजी मारी। खो-खो, कबड्डी के आयोजन में युवती और महिलाओं ने भी शिरकत की। नीरज अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, आशीष गोयल, विकास अग्रवाल, मोंटी गुप्ता, शशांक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, निकुंज बंसल, नेहा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, आकृति अग्रवाल ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें