सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

जीत के बाद कप्तान श्रेयस ने इन खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। कप्तान श्रेयस अय्यर…

जीत के बाद कप्तान श्रेयस ने इन खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय सरजमीं पर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत से बेहद खुश हैं। अफगान टीम 43 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 158/8 के स्कोर पर

भारतीय टीम के कप्तान

उन्होंने कहा, 'सभी ने सफलता के लिए मिलकर काम किया। बुमराह टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं और उन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिससे बाद में आने वाले सभी गेंदबाजों के लिए मोमेंटम बना। अर्शदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की, और उनके बाद अक्षर और वरुण ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह वाकई जबरदस्त

अफगानिस्तान की पारी का अंतिम ओवर शिवम दुबे को सौंपा गया, जिसमें उन्होंने 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ कुल 21 रन रोका।

श्रेयस अय्यर अपने गेंदबाजों से खुश नजर आए।

कोशिश थी। लुटाए। इसे लेकर कप्तान ने कहा, सच कहूं तो, कोई विकल्प नहीं था। आपने देखा कि दुबे के लिए भी 20वां ओवर डालना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पिच की रफ्तार और गेंद के बर्ताव का अंदाजा नहीं था। मुझे लगा कि वह उस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन कोई बात नहीं, क्योंकि यह क्रिकेट का खेल है। मुझे यकीन है कि वह सोचेंगे कि उन्हें किन चीजों पर काम करने की जरूरत है।

ईशान किशन (42) ने अभिषेक शर्मा (82) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 13.4 ओवरों में आसान जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों की तारीफ में कप्तान अय्यर ने कहा, 'अभिषेक के शॉट्स बेमिसाल थे और उनमें से कुछ तो शानदार थे। वहीं, ईशान अभी जबरदस्त फॉर्म में हैं और ड्रेसिंग रूम में और प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर भी वह जिस तरह से पेश आते हैं, उससे लगता है कि वह बहुत शांत और तनावमुक्त हैं, और उन्हें अपने खेल की अच्छी समझ है। तो एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें