सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी नहीं ली नकवी के हाथों ट्रॉफी

खुली शतरंज रैपिड प्रतियोगिता प्रारंभ महिला एशिया कप में भारत का दबदबा खाली हाथ बाहर गए एसीसी के अध्यक्ष

पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी नहीं ली नकवी के हाथों ट्रॉफी

दुबई। भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाया है। महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था।

पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी नहीं ली नकवी के हाथों ट्रॉफी

10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। स्टेडियम से खाली हाथ बाहर जाते दिखे नकवी। 2025 में वे ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे।

नकवी के बाहर जाते समय स्टेडियम में मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। नकवी एसीसी प्रमुख होने के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख और पड़ोसी देश के गृह मंत्री भी हैं।

फाइनल मैच के अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद पुरस्कार समारोह में समाप्त हो गया। श्रीलंकाई टीम की कप्तान नकवी ने दिया उपविजेता का चेक। नकवी से पहले श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अंतरिम प्रमुख एरन विक्रमरत्ने ने पदक दिए। एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम मैदान पर आयोजित समारोह में भी शामिल नहीं हुई। साल 2025 में भी पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम को वह ट्रॉफी अबतक नहीं मिली है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रॉफी अभी तक एसीसी कार्यालय में है।

मुख्य पुरस्कार समारोह से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया। सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उन्हें बधाई भी दी। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़े। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस तरह श्रीलंका से पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है। भारतीय महिला टीम का एशिया कप में दबदबा बरकरार है। भारतीय टीम वनडे हो या टी20 इस टूर्नामेंट के हर प्रारूप में हमेशा खिताबी मुकाबले तक पहुंची है। भारत ने सर्वाधिक आठ बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 2004, 2005, 2006, 2008 में वनडे प्रारूप और 2012, 2016, 2022 और 2026 में टी20 प्रारूप में एशिया कप अपने नाम किया है। उसे 2018 और 2024 में फाइनल में हार मिली थी।

ट्रॉफी दिए बिना समाप्त हुआ समारोह

खिताबी मैच के बाद स्टेडियम में पुरस्कार समारोह के लिए मंच तैयार हुआ। नकवी सहित एसीसी के अधिकारी मंच पर मौजूद थे। नकवी ने उपविजेता श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू को रनरअप का चेक दिया। अट्टापट्टू चेक लेकर मंच से लौट गईं। इसके बाद भारत को ट्रॉफी सौंपनी थी, लेकिन समारोह ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। इंदौरा एशन के मार्गदर्शन में खुली शतरंज रैपिड प्रतियोगिता का रविवार को इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस मे शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से स्पर्धा के तकनीकी अधिकारी विवेक विश्वकर्मा, फोड़े आर्बिटर हर्षित श्रीवास्तव, और राकेश परदेसी विशेष रूप से उपस्थित थे। चार चक्र की समाप्ति के बाद 10 वर्ष आयु वर्ग से कम के खिलाड़ी एनडीपीएस के प्रयाण चोपडा, श्री सत्यसाई स्कूल के वेद नायर एवं देवास के रिद्धेश अयाचित 4 अंकों के साथ साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। 15 वर्ष आयु वर्ग से कम में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की अन्वेषा छजलानी 4 अंक के साथ एकल बढ़त बनाये हुए है तथा दर्शिल अय्यर, नकुल सिंह, रुद्रादित्य सिंह दक्षित सोडानी 3.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रीत पाल 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए है तथा नभय, अर्थ, अनमोल 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें