मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

बेलफास्ट। अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो- स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की…

बेलफास्ट। अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो- स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी 206 रनों पर सिमट गई। 45वें ओवर में अफगानिस्तान ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को मैच में तीन विकेट से जीत मिली। 5 मैचों की सीरीज में इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम 2-0 से आगे हो गई है। एक मैच बारिश में धुल गया। इस जीत ने अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करवा दिया है।

राशिद खान का गेंद और बल्ले दोनों से कमाल- राशिद

खान ने गेंदबाजी में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज कैड कारमाइकल के साथ ही हैरी टैक्टर को आउट किया। बल्लेबाजी में 37 रनों की पारी खेलकर उन्हों टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। 36वें ओवर में टीम को 176 रनों पर 7वां झटका लग गया। यहां से राशिद ने यामिन अहमदजई के साथ 31 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई। यामिन ने 26 गेंद पर 4 रनों का योगदान दिया तो राशिद ने 29 गेंद पर 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें