म.प्र. फेंसिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा सिंगरौली में आयोजित राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में मेडी-कैप्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर की कक्षा 3 के छात्र आधवन ने शानदार प्रदर्शन किया। आधवन ने अंडर-10 फॉयल वर्ग में इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए म.प्र. के टॉप-5 फेंसर्स में स्थान हासिल किया। आधवन की इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों, इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य, सचिव मास्टर सईद आलम, परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




