शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

अभ्यास मंडल के स्थापना दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

महानगरों का विकास केवल चौड़ी सड़कों, ऊंची इमारतों और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण भी उतना…

महानगरों का विकास केवल चौड़ी सड़कों, ऊंची इमारतों और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए अभ्यास मंडल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंतर-महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 25 महाविद्यालय के छात्रों के बीच किया गया। अतिथि सीए नवीन खंडेलवाल, डॉ. मैथ्यू सी.पी.,सुरेश उपाध्याय थे। निर्णायक मंडल में डॉ. सत्यम सम्राट आचार्य, डॉ. अमृता अवस्थी एवं युवा पत्रकार भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। पक्ष में भूपेन्द्र यादव, जिज्ञासा हेडेव, लक्षित पंवार विजेता रहे। विपक्ष में हिमांशी चुग्गानी, लक्ष्मी नंदनी जैन. भव्या रस्तोगी विजेता रहे। मनीष भालेराव, ब्रजेन्द्रसिंह धाकड, रामेश्वर गुप्ता, डॉ. एस.एल. गर्ग, प्रणीता दीक्षित, वैशाली खरे, मुरली खंडेलवाल, अंजेशसिंह तोमर, ईशान श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, अरविन्द मिश्रा, हरेराम वाजपेयी, शफी शेख, नंदकिशोर उपाध्याय, श्याम पांडे मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें