भारत और पाकिस्तान के बीच शनि? वार (3 अक्टूबर) को एशि? यन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की अपडेट और स्कोरकार्ड के के लिए इस पेज को रि? फ्रेश करते रहें।
एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 वि? केट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। मुकाबला शनि? वार (3 अक्टूबर) को नि? शि? न के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में है। इस मुकाबले की अपडेट और स्कोरकार्ड के के लिए इस पेज को रि? फ्रेश करते रहें। हम लगातार इस पेज को रि? फ्रेश कर रहे हैं।
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में सामने गोल्ड के लिए टीम इंडिया का प्लान तैयार
भारत की नजर अपने खिताब का बचाव करने पर है, जबकि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना पहला गोल्ड जीतना चाहेगा। वहीं क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल शनि? वार को हुआ, जिसे श्रीलंका की टीम ने 63 रनों से जीता और बांग्लादेश को मात दी। भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। हालांकि वैभव अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए। वैभव को सैम अयूब ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराया। वैभव ने 2 छक्के की मदद से 9 बॉल पर 15 रन बनाए। वैभव के आउट होने के समय स्कोर 28/1 था। संजू सैमसन ने इस मैच में भी निराश किया और 2 रनों के निजी स्कोर पर अहमद दानियाल का शिकार बने। इसी बीच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। जो उनका इस फॉर्मेट में 13वां पचासा रहा।
कैसी है प्लेइंग 11
भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीते हैं। ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किए। दोनों ही टीमों ने ओल्ड फॉर्मूला अपनाया। एशि? यन गेम्स फाइनल में टीम इंडि? या की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह। एशि? यन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।
भारत-पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 15 फरवरी 2026 को 61 रन से जीत दर्ज की थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




