शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

70वीं राज्य स्तरीय शालेय शूटिंग प्रतियोगिता 7 से

इंदौर। राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2026 अंतर्गत इंदौर में 7 से 11 सितंबर तक शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में आयोजक संयुक्त संचालक अनिता…

इंदौर। राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2026 अंतर्गत इंदौर में 7 से 11 सितंबर तक शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में आयोजक संयुक्त संचालक अनिता चौहान और हेमंत वर्मा सहायक संचालक खेल द्वारा खेल प्रतियोगिताओं के लिए बनाई गई विभिन्न समितियों – आवास, खेल स्थल, चिकित्सा, सुरक्षा,परिवहन आदि के लिए निर्मित समितियों की बैठक शासकीय मालव कन्या उमावि मोतीतबेला में आयोजित की जाकर व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी किए।

संयुक्त संचालक अनिता चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14,17,19 वर्ष के लगभग 700 प्रतिभागी और ऑफिशियल इसमें सहभागिता करेंगे जिनके रहने की व्यवस्था खेल स्थल एमरल्ड हाइट इंटरनेशनल स्कूल राऊ के समीप महू में मारवाड़ी धर्मशाला और गोपाल मंदिर धर्मशाला में ही गई है जिससे प्रतिभागियों को आवास से खेल स्थल तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु आने वाले प्रतिभागियों को इंदौर आगमन पर आवास स्थल तक और प्रतियोगिता दिन को आवास व्यवस्था से खेल स्थल तक आयोजक द्वारा उपलब्ध कराए गए परिवहन व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य हेतु चिकित्सा व्यवस्था भी मौसम अनुकूल और आवास स्थल और खेल स्थल पर की गई है। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 सितंबर को एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में होगा। अनिता चौहान द्वारा सभी समिति प्रभारी से उनके दायित्व के संबंध में निर्देश प्रदान कर आग्रह किया कि सभी अपने दायित्व का निर्वाह इंदौर के गौरव को बनाए रखने के लिए अच्छे से करे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें