सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

58 रन ही बना सकी बांग्लादेश की ऐसी जीत कभी नहीं देखी होगी

दुबई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में बांग्लादेश ने अपने अभियान का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। सोमवार, 31 अगस्त को खेले…

58 रन ही बना सकी बांग्लादेश की ऐसी जीत कभी नहीं देखी होगी

दुबई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में बांग्लादेश ने अपने अभियान का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। सोमवार, 31 अगस्त को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहली बार एशिया कप खेल रही इंडोनेशिया की टीम को एकतरफा अंदाज में 71 रनों से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत धीमी रही और पावरप्ले के अंदर ही ओपनर जुएरिया फिरदौस का विकेट गिर गया। इसके बाद दिलारा अख्तर और शोभना मोस्तारी ने पारी को संभालते हुए 40 रनों की साझेदारी की। शोभना ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। अंत में शोर्ना अख्तर ने महज 18 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेलकर बांग्लादेश के स्कोर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन तक पहुंचाया। इंडोनेशिया के लिए नी अरियानी सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट झटके।

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की टीम बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे टिक नहीं सकी। बांग्लादेश की तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने पावरप्ले में ही दो झटके देकर इंडोनेशिया की कमर तोड़ दी।

इसके बाद बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर ने मध्यक्रम को समेट दिया। उन्होंने तीन विकेट झटके। बांग्लादेश की शानदार फील्डिंग के चलते इंडोनेशिया के 3 बल्लेबाज रन आउट भी हुए। पूरी इंडोनेशियाई टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 58 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंडोनेशिया की तरफ से सिर्फ ओपनर मारिया कोराजॉन ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। इंडोनेशिया की टीम अपने अगले मैच में बुधवार को श्रीलंका से भिड़ेगी, जबकि बांग्लादेश का अगला मुकाबला रविवार को श्रीलंका के ही खिलाफ होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें