शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

510 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इंदौर। द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ष बालक-बालिका अंतर विद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या निशा अहमद, खेल…

इंदौर। द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ष बालक-बालिका अंतर विद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या निशा अहमद, खेल अधिकारी संजय मिश्रा, इंदौर ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत महंत एवं सचिव विकास सिमरैया ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 510 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया।

अंडर-14 बालक वर्ग में रंजीत सहिया, रुद्रा पाटिल, अनुज दानेवने, काव्यांश राठौर, पुष्पित जोशी एवं रोनित करनये ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में मितीशा सिमरैया, अनुराधा पांडे, साखी डांगी, वागीशा शर्मा, राधिका शर्मा एवं पीहू यदुवंशी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें