सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

430 शतरंज खिलाड़ी कर रहे हैं खिताब की होड़

यूनाइट इंदौर चेस क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर के सहयोग से एवं श्री वैष्णव स्पोर्ट्स एकेडमी की मेजबानी में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य सीनियर फाइड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2026…

430 शतरंज खिलाड़ी कर रहे हैं खिताब की होड़

यूनाइट इंदौर चेस क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर के सहयोग से एवं श्री वैष्णव स्पोर्ट्स एकेडमी की मेजबानी में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य सीनियर फाइड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2026 में पांच राउंड के मुकाबलों के बाद रोमांचक स्थिति बनी हुई है। पांच राउंड के पश्चात 8 खिलाड़ी 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। अतिथि विकास साहू का स्वागत कमल वर्मा, गजानन्द उंडे ने किया। खिताब की होड़ में 430 शतरंज खिलाड़ी अपने जौहर दिखाकर प्रयास कर रहे हैं। इनमें से शीर्ष समूह में इंदौर के अनुभवी खिलाड़ी हितेश सिंह जरिया, प्रकाश यादव, सेरा डागरिया, कियान पोरवाल एवं आरव माहेश्वरी, जबलपुर के चैतन्य अवध, नरसिंहपुर के वैभव नेमा तथा खंडवा के वैभव तोमर शामिल हैं। इंदौर के 278 खिलाड़ी तथा मध्य प्रदेश के 36 जिलों से 152 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में 59 महिला खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश कर रही हैं, जबकि 102 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फाइड रेटिंग प्राप्त हैं। द्वारका परदेशी ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें