शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

200 से ज्यादा पेरा टेटे खिलाड़ी इंदौर में दिखाएंगे अपना जौहर

इंदौर। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में म.प्र. टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा 11 अगस्त से अभय प्रशाल में यूटीटी पेरा राष्ट्रीय रैंकिंग…

इंदौर। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में म.प्र. टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा 11 अगस्त से अभय प्रशाल में यूटीटी पेरा राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। चैम्पियनशिप में विभिन्न राज्यों के 225 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। यूटीटी द्वारा प्रायोजित इस स्पर्धा के विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को करीब दो लाख रू की नगद इनामी राशि प्रदान की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी तथा महासचिव प्रमोद गांगराड़े ने बताया कि स्पर्धा का समापन 13 अगस्त को होगा। स्पर्धा में पुरुष वर्ग में एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता हरियाणा के संदीप डांगी के साथ ही महिला वर्ग मे विश्व रैकिंग की प्रथम वरीयताक्रम खिलाड़ी ओलिंपिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल, विश्व रैकिंग की ततीय वरीयताक्रम खिलाड़ी सोनल पटेल, रबि बेबी सहाना, सविता अजनपट्टी, एकता भ्यान, महक कौर, नतानिया जैन, जेडी मदान, शुभम वाधवा, दत्ता प्रसाद चौगुले, निथिश योगानंद तथा हितेश डोलवानी सहित विश्व वरीयताक्रम के करीब से 30 ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी तथा प्रमाणपत्र के साथ ही करीब दो लाख रू की इनामी राशि प्रदान की जायेगी।

स्पर्धा निदेशक जयेश आचार्य ने बताया कि चैम्पियनशिप स्टेग की 10 टेबल टेनिस टेबलों पर बटरफ्लाई प्रीमियम बाल्स से खेली जायेगी। पुरुष वर्ग के मुकाबले 9 वर्गों में तथा महिलाओं के 8 वर्गों में मुकाबले खेले जायेंगे। जिसमें 1 से 5 तक व्हील चेयर खिलाड़ियों के लिए तथा 6 से 10 वर्ग स्टैंडिंग दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें