इंदौर। मध्य भारत के इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की संस्था कंबाइंड इनिशिएटिव फॉर इवेंट मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीएमा) द्वारा अपने सदस्यों के लिए आयोजित की जा रही सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल 3.0) का तीसरा सीजन 15 और 16 सितंबर को इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित होगा। दो दिन चलने वाली इस क्रिकेट लीग में इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स की 12 टीमें हिस्सा लेंगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




