संकल्पमय चातुर्मास के अंतर्गत नरसिंह वाटिका में अनुष्ठान आराधिका साध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा. के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में कल रविवार को नशामुक्ति, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। देश में युवाओं की संगति को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही। माता-पिता को बच्चों की संगति, दिनचर्या और मित्रों को लेकर जागरूक रहना चाहिए। साध्वी ने हिंसा एवं व्यसन से जुड़े व्यवसायों से दूर रहने की प्रेरणा दी। साध्वी पद्मकीर्ती म.सा. ने जैन दिवाकर चालीसा का सामूहिक गान कराया। इसके बाद साध्वी महाप्रज्ञा म.सा. ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर धर्मसभा का वातावरण भक्तिमय बना दिया। संस्कार पाठशाला में 700 बच्चों की सहभागिता हुई। प्रवचन के दौरान भी बडी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। उक्त जानकारी प्रकाश जैन भटेवरा ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






