दिगम्बर जैन महासमिति मन्ध्यांचल द्वारा प्राकृताचार्य श्री 108 सुनिलसागर म.सा. व ससंघ के सानिध्य में अधिवेशन का आयोजन सन्मति समवशरण नेमीनगर जैन कालोनी स्थल पर किया गया। सोशल मीडिया से समाज उत्थान पर परिचर्चा में आचार्य सुनिलसागर म.सा. ने कहा कि नेगेटिव खबरों को अन्तर्मन में उतारकर सकारात्मक खबरों को फॉरवर्ड करे, निर्धन व कमजोर सामाजिक बंधुओं की सोशल मीडिया के माध्यम से उनके रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद करे,राजनैतिक क्षेत्र में समाज बंधु आगे बढ़ता है तो उसका हाथ पकड़कर आगे करे, सहयोग करे, टांग खींचकर नीचे की और धकेलना नही चाहिए। सोशल मीडिया के द्वारा उसका प्रचार कर सकारात्मक संदेश दे। आर्यिका श्री 108 सुदृढमती माताजी ने भी उदबोधन दिया। जैनेश झांझरी, वीरेन्द्र बड़जात्या, सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, अशोक जैन बड़जात्या, विनय बाकलीवाल, देवेन्द्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, पूर्व पार्षद पवन जैन, डी.के. जैन, दीपक पाटनी, विपिन गंगवाल, डाली झांझरी, महावीर जैन, पवन पाटोदी, प्रकाश पाटनी, अनिल जैन जैनको, डॉ. संगीता विनायका, पराग जैन, विपिन जैन, संदीप गंगवाल, सोनू रितिका जैन, कल्पना जैन, स्मिता गंगवाल, किरण कासलीवाल, बबिता लुहाड़िया, आयुषी बाकलीवाल, कोमल जैन, डॉ. अर्चिता पाटोदी सहित अन्य मौजूद थे। ज्योति सेठी को महिला मन्ध्यांचल की नवगठित अध्यक्ष की शपथ सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल ने दिलाई। कुसुम पंड्या ने पदभार ग्रहण किया। पत्रिका का विमोचन किया गया। आभार मन्ध्यांचल महामंत्री जैनेश झांझरी ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




