शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

यशोदा माता मंदिर पर दो दिनों तक होगा गोद भराई आयोजन

शहर के मध्य प्राचीन यशोदा माता खजूरी बाजार में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को विशेष रोशनी से सजाया गया है। यशोदा माता मंदिर में…

शहर के मध्य प्राचीन यशोदा माता खजूरी बाजार में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को विशेष रोशनी से सजाया गया है। यशोदा माता मंदिर में मुख्य महोत्सव कल 4 सितम्बर शुक्रवार को भगवान के जन्म का मनाया जाएगा।

भगवान और माता यशोदा का विशेष श्रृंगार होगा। इस बार मंदिर को बैकुंठधाम का रूप दिया गया है। रात्रि 12 बजे महापूजा और आरती होगी, प्रसाद का वितरण भी होगा। 5 सितम्बर को नन्दोत्सव और छप्पन भोग के दर्शन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक होंगे। शनिवार की रात 9 बजे मंदिर परिसर में बाबू राजोरिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 6 सितम्बर को लड्डू गोपाल को झूला झुलाया जाएगा। दर्शन शाम से रात तक होंगे। महेन्द्र दीक्षित ने बताया कि संतान प्राप्ति के ब्लास्ट

मंदिर

का

भगवान कृष्ण का जन्म महोत्सव भी मनाया जाएगा

लिए यशोदा माता की गोद भराई का आयोजन कल 4 एवं दूसरे दिन 5 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। फरियाली सिंघाड़े की पंजेरी भी बनाई जा रही है। वहीं फरियाली खिचड़ी और माखन मिश्री का विशेष प्रसाद भी बांटा जाएगा। कुल मिलाकर कल से तीन दिनों तक याने रविवार की रात तक आयोजन माता यशोदा के मंदिर में होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें