शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

यादव अहीर संगठनों की बैठक आज शाम

यादव अहीर संगठनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितम्बर को मनाने को लेकर बैठक और तैयारी की जा रही है। आज रविवार की शाम 5 बजे 25 से अधिक…

यादव अहीर संगठनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितम्बर को मनाने को लेकर बैठक और तैयारी की जा रही है। आज रविवार की शाम 5 बजे 25 से अधिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक नंदबाग श्वेता परिसर दशरथ नगर पुल के पास रखी गई है। दीपू यादव ने बताया कि 4 सितम्बर की सुबह 10 बजे बड़ा गणपति चौराहा से प्रारम्भ होकर श्रम शिविर जेलरोड तक निकलने वाली यात्रा को लेकर आज महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। कांग्रेस से जुड़े श्याम यादव ने बताया कि बैठक में भी बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचेंगे, वहीं यात्रा को लेकर भी समाजजनों को परिवार के साथ बड़ा गणपति ले जाने की व्यवस्था की गई है। श्याम यादव ने बताया कि आज की बैठक के पहले भी बैठक के दौर चल रहे हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें