आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हुई। आज सुबह से बडे से लेकर माता मंदिरों में घटस्थापना और माता पूजन विधि-विधान से किए गए। गीता भवन में आज से 19 अक्टूबर तक आयोजन होंगे। नवान्ह पारायण पाठ एवं देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ के अनुष्ठान एवं अन्य आयोजन नियमित होंगे। वहीं विद्याधाम मंदिर में आज सुबह ध्वज वन्दन, घट स्थापना, माँ पराम्बा के षोडशोपचार पूजन-अभिषेक एवं श्रृंगार आरती के साथ नवरात्रि महोत्सव शुरू हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






