शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

जैन मातृशक्तियों का जुलूस में स्वागत

सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग में मुनि पुंगव सुधासागर म.सा. के चातुर्मास प्रवचन चल रहे है। दो दिवसीय जैन महिला महाकुम्भ का आयोजन कल…

जैन मातृशक्तियों का जुलूस में स्वागत

सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग में मुनि पुंगव सुधासागर म.सा. के चातुर्मास प्रवचन चल रहे है। दो दिवसीय जैन महिला महाकुम्भ का आयोजन कल से शुरू हुआ था। कल तीन अलग-अलग सत्र चले। आज सुबह देशभर के कई शहरों से आई हजारों मातृशक्तियां जुलूस में शामिल हुई। एयरपोर्ट थाने के आगे मिडफ्लाइट होटल से दलाल बाग तक जुलूस निकला। जगह- जगह जैन मातृशक्तियों का स्वागत भी हुआ। जुलूस में कई बग्घी, बैण्ड दल, आक्रेस्ट्रा पार्टी, भजन गायक, भजन मंडली, ई-रिक्शा सहित अन्य तामझाम शामिल थे। जुलूस के बाद दलाल बाग में सुबह मुनिश्री के सानिध्य में बैनर प्रजेंटेशन एवं मंगल देशना के आयोजन भी हुए। दूसरा सत्र दोपहर 1.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। पुरस्कार वितरण आयोजन भी किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सपना-मनीष गोधा, शिवानी-नवीन गोधा, शीला जैन, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, तारिका पाटनी, साधना दगडे, रूचि गोधा, संगीता बाकलीवाल, अशोक डोसी, हर्ष जैन, प्रिंसपाल टोंग्या, संजय पाटोदी, राहुल सेठी, अंकुल पाटोदी, संजय सामरिया, गिरीश जैन, अक्षय कासलीवाल, रमेश जैन, धर्मेन्द्र जैन, प्रदीप ब्रह्मचारी, विनोद भैया, विजय दुर्र, सौरभ बडजात्या, भूपेंद्र भोपाली, डॉ. ममता जैन, गौरव पाटोदी, राहुल झांजरी, सुयश जैन सहित अन्य मौजूद थे।

जैन मातृशक्तियों का जुलूस में स्वागत

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें