बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम से रामचंद्र नगर होते हुए पंचकुइया स्थित शम्भू सत्संग हॉल तक अग्रसेन माधवी पालकी यात्रा अग्रवाल समाज पश्चिम क्षेत्र द्वारा निकाली गई। यात्रा का अग्रवाल समाजजनों ने स्वागत किया। संत और राजनेता व अग्रवाल समाजजन मौजूद रहे। 25 मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया। झांकियां भी शामिल हुई, आतिशबाजी भी की गई। सिक्को का वितरण भी किया गया। किशोर गोयल, गणेश गोयल, जगदीश बाबाश्री, संजय अग्रवाल गोल्ड कॉइन, हरि अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल सहित अन्य बतौर अतिथि पहुंचे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






