न.प्र.)। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता एवं बहनों द्वारा धार भोजशाला मां सरस्वती वाग्देवी मंदिर दर्शन यात्रा पैदल किला मैदान से दोपहर 4 बजे शहर के प्रमुख मार्ग घोड़ा चौपाटी, मोहन टॉकीज आनंद, राजवाड़ा होते हुए भोजशाला परिसर मां सरस्वती वाग्देवी देवी मंदिर पूजन दर्शन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महाआरती की गई। संजय यादव, ओमप्रकाश भारती, विजयगिरि महाराज, गुणानंद महाराज, अजय महाराज, किशोर यादव, अनिल सिंगार, मुकेश पाटीदार, संतोष परमार, देवेन्द्रंआंजना, अशोक मुनिया डॉ. समीर सिधार, रोहित प्रजापति, ईश्वर विजय चौधरी राजेश सिसोदिया, राहुल बैरागी सहित अन्य मौजूद थे। संतों का भगवा दुपट्टे से सम्मान भी हुआ। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






