सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

विद्याधाम पर जन्माष्टमी पर 51 विद्वान करेंगे अभिषेक

बिजासन रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितम्बर को मनाया जाएगा। सुबह एवं दोपहर को हरियाली, कदम के फूल एवं फूलों से लड्डू गोपाल की झांकी…

बिजासन रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितम्बर को मनाया जाएगा। सुबह एवं दोपहर को हरियाली, कदम के फूल एवं फूलों से लड्डू गोपाल की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर पर 21 विद्वानों द्वारा ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ द्वादश महामंत्र से आराधना, पुरुषोपचार पूजन, महाभोग एवं महाआरती के आयोजन होंगे। माखन मिश्री एवं धनिया-पंजेरी के प्रसाद का वितरण भी होगा। संध्या को 51 विद्वानों द्वारा भगवान कृष्ण का तुलसी दल, सफेद तिल्ली एवं पुष्पों से सहस्त्रार्चन किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें