शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

वेंकटेश मंदिर के झूला उत्सव में पहुंचे श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग की भस्मारती

वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में कल सावन की एकादशी पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और झूला उत्सव में शिरकत की। भगवान के झूले का पालना झुलाया। पुष्प से सजावट…

वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में कल सावन की एकादशी पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और झूला उत्सव में शिरकत की। भगवान के झूले का पालना झुलाया। पुष्प से सजावट की गई थी। भगवान वेंकटेश, भगवती श्रीश्री देवी, श्री भूदेवी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने गोविंदा के जयघोष गुंजाए। कल रविवार होने की वजह से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और पुष्पों से अर्चना भी की। स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ। पंकज तोतला, पवन व्यास, त्रषि शर्मा, सौरभ चौहान, आनंद बजाज, विनीत गोयल, गोविंद झंवर, गजेंद्र राठौड़, नंदा काका, दीपक सेठिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। श्री राम मंदिर पंचकुइया में अंतिम सावन सोमवार पर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव की भस्मारती आज सुबह की गई। मंदिर में आज सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बिल्व पत्र और पुष्प अर्पण किए गए। सावन मास में 41 ब्राह्मण विद्वानों द्वारा अखंड रुद्राभिषेक किया जा रहा है। आज शाम विश्वेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग का भांग सूखे मेवे से श्रृंगार होगा, फूलों से सजावट भी होगी, शाम को श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें