सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

नवरात्रि उपवास में फिर सस्ती बिकेंगी सब्जियां

श्राद्ध पक्ष के दौरान वर्तमान में ज्यादातर सब्जियां फिलहाल महंगी मिल रही है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली ज्यादातर सब्जियां जैसे भिंडी, गिलकी आलू टमाटर…

श्राद्ध पक्ष के दौरान वर्तमान में ज्यादातर सब्जियां फिलहाल महंगी मिल रही है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली ज्यादातर सब्जियां जैसे भिंडी, गिलकी आलू टमाटर और तरोई जैसी सब्जियां इस समय 50 से 60 किलो के भाव में मिल रही है। जबकि बगैर सीजन के आने वाली मैथी और सुरजना की फली और शिमला मिर्च और मटर जैसी सब्जियां 60 से 80 और 100 रुपए किलो के भाव भी मिल रही है। इसके अलावा टमाटर और आलू प्याज के भाव भी वर्तमान में 40 से लेकर 50 रुपए किलो के आसपास बताए जारहेहै।

कहा जा रहा है कि श्राद्ध पक्ष में अच्छी खासी डिमांड से वर्तमान में सब्जियां महंगी बिक रही है, लेकिन अब 11 अक्टूम्बर से नवरात्रि के उपवास शुरू होने जा रहें है। ऐसे में उपवास के दौरान सब्जियों की खपत कम हो जाएंगी। तब एक बार फिर सब्जियां सस्ती हो जाएगी। जबकि अभी मूसाखेड़ी पालदा क्षेत्र में थोक और खेरची भाव में सब्जी बेचने वाले प्रमुख व्यापारी वीरेंद्र पाल सिसोदिया, भेरुलाल गुर्जर ने बताया वर्तमान में श्राद्ध पक्ष होने से ज्यादातर सब्जियां महंगी बिक रही है। नवरात्रि में आलू की डिमांड ज्यादा होगी लेकिन अन्य सब्जियां सस्ती बिकेगी। अभी सबसे ज्यादा मेथी और मटर 80 से 100 रुपए किलो के आसपास बिक रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8