शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

वरिष्ठजनों के लिए हेल्प लाइन सेवा शुरू होगी

खासतौर से विदेश में रहने वाले बच्चों के माता-पिता के लिए सुविधा

संस्था मित्र द्वारा वरिष्ठजनों को साथ देने के सहयोग, खुशियां और आपातकाल परिस्तिथियों में मदद के लिए 23 अगस्त से 24 घंटे हेल्पलाईन आशीर्वाद शुरू की जा रही है। खासतौर से जिनके बच्चे विदेश में रहते है, माता-पिता अकेले रहते है, उनकी देख रेख, चिकित्सा, दैनिक कार्य मे मदद, और उनके मनोरंजन और खुशियों का ध्यान रखने के लिए संस्था उन सबको अपने साथ जोड़कर उनके, सम्मान पूर्ण जीवन के लिए कार्य करने की ओर अपनी पहली शुरुआत कर रही है। संस्था श्री जी वाटिका फूटी कोठी रोड पर 23 अगस्त दोपहर 3 बजे से इस हेल्पलाइन सेवा के साथ निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन भी रख रही है राकेश सपना बांठिया जैन-8959201008 ने बताया कि इस अवसर पर संस्था अपनी 3 टीम बना रही है जिसमे महिला पुरुष और युवा टीम के साथ संस्था सेवा, शिक्षा, संस्कार संबंधित कार्य की दिशा में अपना पहला कदम आगे बढ़ा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें