तुलसी नगर के वीर सावरकर उद्यान स्थित श्री अनंतेश्वर धाम में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन आज किया जा रहा है। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे महा आरती के साथ शुरू होगा। रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी होगा। कल 5 सितम्बर को खाटू श्याम भजन संध्या में गायक लखन नागर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कल महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






