आज देश के वीर शहीद भगत सिंह की जयंती है, जहां सुबह से उनकी राजमोहल्ला प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा है। वहीं आज शुभ कारज गार्डन राजीव गांधी चौराहा से तिरंगा यात्रा थोड़ी ही देर में निकाली जाना है यह यात्रा दोपहर में राजीव गांधी सर्कल से होती हुई राजमोहल्ला भगतसिंह प्रतिमा पर पहुंचेगी, जहां देश के वीर शहीद को माल्यार्पण भी किया जाएगा। उक्त जानकारी पवन अहीरवार ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






