सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

श्वेताम्बर जैन समाज में आज संवत्सरी आयोजन दिगम्बर जैन समाज में कल से पर्युषण पर्व

श्वेताम्बर जैन समाज आज संवत्सरी आयोजन कर रहा है, आज सुबह मंदिरों में नित्य पूजा के बाद अभिषेक के आयोजन भी किए गए। कई मंदिरों में आज शाम क्षमावाणी के…

श्वेताम्बर जैन समाज आज संवत्सरी आयोजन कर रहा है, आज सुबह मंदिरों में नित्य पूजा के बाद अभिषेक के आयोजन भी किए गए। कई मंदिरों में आज शाम क्षमावाणी के आयोजन भी रखे गए हैं, कल से श्वेताम्बर जैन समाजजन क्षमावाणी के आयोजन करेंगे। निकट के घरों में भी एक-दूसरे से वर्ष भर की गलती पर उत्तम क्षमा का आयोजन होगा। घरों पर नाश्ता और भोज का आयोजन भी आने वाले कुछ दिनों तक रहेंगे। इधर दिगम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व कल 16 सितम्बर से शुरू होगा। दिगम्बर जैन समाज ने भी सारे मंदिरों में पर्युषण पर्व को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। खासतौर से धूप दशमी के लिए कई जगह झांकियां बनने और बड़ी रंगोली के आयोजन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। दिगम्बर जैन मंदिरों में सुबह और शाम आयोजन होंगे। संतों के प्रवचन भी सुबह सुनने को मिलेंगे।

शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के अनुमानित कीमत की इस एक्टिवा को खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम माचल निवासी फरियादी विनयराज पिता दिलीपसिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 11 जून को एक सड़क दुर्घटना में उनके पिता जी का निधन हो गया था। उस हादसे में उनकी एक्टिवा गाड़ी एमपी-42 एमआर-3518 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते वाहन 11 जून से 14 सितंबर तक माचल स्थित भैरव मंदिर के पास फरियादी के खेत के किनारे ही खड़ा रहा। करीब 70,000 उठाने की नीयत से दो बदमाश पहुंचे। आरोपी मोईन पिता जाकिर हुसैन, निवासी गीता नगर, और तौहीद पिता वाहिद खान, निवासी संयोग नगर उक्त क्षतिग्रस्त एक्टिवा को एक लोडिंग वाहन में भरकर चोरी करके ले जा रहे थे। इस दौरान फरियादी और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बेटमा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी गया वाहन जब्त कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें