श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण के बाद दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू हुए थे और इस दश लक्षण पर्युषण पर्व का आज अंतिम दिन है। आज सुबह मंदिरों में अंतिम दिन विशेष पूजा-आराधना की गई और भगवान पूज्य वासु को निर्वाण लाड़ू चढ़ाए। सुबह से अलग-अलग जिनालयों में आयोजन किए गए। आज दोपहर अनंत चतुर्दशी के दिन बड़ा जुलूस कांच मंदिर से सामाजिक संसद द्वारा निकाला जाएगा। शहर के मध्य यह जुलूस बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाजजनों की मौजूदगी में निकलेगा, जो वापस कांच मंदिर पहुंचेगा, संतों और समाजजनों की मौजूदगी में अभिषेक कलश भी होंगे। आज शाम से ही दिगम्बर जैन समाजजन एक-दूसरे से क्षमावाणी शुरू कर देंगे। यह क्रम समाजजनों का कल भी जारी रहेगा, लेकिन मंदिरों में रविवार की सुबह से क्षमावाणी के दौर होंगे और बड़ी क्षमावाणी रविवार शाम को कांच मंदिर पर होगी। इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। आज दिगम्बर जैन समाजजन सुबह से जिनालय पहुंचकर 12वें तीर्थंकर भगवान वासु पूज्य के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर आज अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में निर्वाण लाड़ू चढ़ाए। पूजन अर्चन के बाद यह निर्वाण लाड़ू चढ़े। सभी मंदिरों में आज विशेष पूजन अभिषेक निर्वाण लाड़ू अर्पण किए गए। गोम्मटगिरी पर मुनिश्री सुबंध सागर म.सा. के सानिध्य में संजय बाकलीवाल, सचिन पाटनी, सोनू बड़जात्या, ललीत कोटीया, अजय जैन, टोनी गंगवाल, गोरव जैन, पंडित पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। मातृशक्तियां भी मौजूद रही। और भगवान वासुपूज्य को याद किया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र बड़जात्या, राजकुमार जैन, योगेन्द्र लुहाड़िया, धनकुमार अजमेरा, अनिल जैन, प्रिंस काला, प्रवीण जैन, धनकुमार पहाड़िया,गौरव जैन, भरत बड़जात्या और मातृशक्तियां भी मौजूद रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






