सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

आज गणेशजी के साथ शिव-पार्वती की भी आराधना

आज हरतालिका तीज पर मातृशक्तियों का निर्जला क्रत शुरू, शाम से लेकर देर रात अलसुबह तक होगी माँ पार्वती के साथ भोले बाबा की पूजा, भजन कीर्तन भी होंगे रातभर होगा रतजगा पूजन सामग्री की दुकानें भी लगी

आज गणेशजी के साथ शिव-पार्वती की भी आराधना

आज तीज और चौथ एक साथ होने से जहां हरतालिका तीज पर मातृशक्तियां माता-पार्वती के साथ भोलेनाथ की आराधना कर रही है। वहीं भगवान शिव- पार्वती के पुत्र गणेशजी की आराधना आज गणेश चतुर्थी पर हो रही है। दोनों का आज संयोग बना है। आज मातृशक्तियों के लिए बड़ा भक्ति आराधना का दिन है, सुबह से महिलाओं ने क्रत शुरू किया। इनमें कई महिलाओं ने तो निर्जला क्रत किया है, माता पार्वती और भोलेनाथ की भक्ति का यह पर्व शुरू हो चुका है, लेकिन पूजा आराधना शाम से शुरू करेगी, जो रात भर भक्ति आराधना के रूप में होगी। शाम से पूजा के बाद रात में कथावार्ताएं भी सुनी जाएगी और उपवासरत महिलाएं कीर्तन, भजन भी करेंगी। आज राजवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में कीर्तन भजन को लेकर रतजगा होगा। महाराष्ट्रीयन समाज ने आज रामबाग में पूजन शुरू किया। यह पूजन पांच आरती के बाद पूर्ण होगा। वहीं अन्य समाज की महिलाएं भी शाम से कल सुबह तक हरतालिका तीज क्रत रखेगी और कल सुबह गणेशजी की पूजा आराधना भी होगी उसी के बाद क्रत पूर्ण होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में आज हरतालिका तीज पूजन को लेकर लगने वाली सामग्री की दुकाने भी लगी है। किन्नर समाज भी कृष्णपुरा पर दीप प्रज्ज्वलित करने पहुंचते हैं। आज कई क्षेत्रों में भजन-कीर्तन के लिए रतजगा का आयोजन किया है। आज के क्रत के लिए मातृशक्तियों ने दो दिनों से मेहंदी मंडवाना शुरू कर दी थी। मेहंदी मांडने वालों के दाम भी बढ़े हुए हैं। कुछ महिलाएं कल पार्लर पर भी पहुंची थी। वहीं अपनी पसंद की साड़ियां भी मातृशक्तियों ने पूर्व में ही खरीदी थी। शाम से कल सुबह तक मातृशक्तियां माता पार्वती की आराधना में लीन रहेगी और अपने पति से लेकर परिजनों की खुशहाली की कामना भी आज सुबह से क्रती महिलाएं करेंगी। हर कालोनी, मोहल्ला में एक जगह मातृशक्तियां एकत्रित होंगी और वहां प्राचीन कथाएं भी सुनी जाएंगी और माता पार्वती व भोलेनाथ के कीर्तन भी होंगे। रात भर क्रती महिलाएं जगेगी, केवल आराधना और पूजा के दौरान कीर्तन चलेंगे। इंदौर में एक दर्जन से अधिक बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं, वहीं सैकड़ों जगह कीर्तन के आयोजन गली-मोहल्ला और कुछ घरों में भी आज होंगे। आज हरतालिका तीज की पूजन सामग्री और गणेश चतुर्थी के लिए भी पूजन सामग्री की दुकानें जगह-जगह लगी है।

आज गणेशजी के साथ शिव-पार्वती की भी आराधना

मेहंदी के लिए देर रात तक कतार

तीज त्योहारों पर मेंहदी का अपना ही एक महत्व है। मातृशक्तियां हरतालिका तीज के लिए भी मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। यशोदा माता मंदिर के समीप मेहंदी मांडने वाले आर्टिस्ट के पास देर रात तक भीड़ रही। यही हालत आड़ा बाजार और अन्य जगह रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें