मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

तिरंगा यात्रा में कल जैन समाजजन होंगे शामिल

श्री शीतलनाथ मणिभद्र जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट द्वारा कल शनिवार 15 अगस्त को सुबह 8 बजे साध्वीवर्या प्रियमरसा म.सा. एवं श्रियमरसा म.सा. की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में द्वारकापुरी मंदिर से…

श्री शीतलनाथ मणिभद्र जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट द्वारा कल शनिवार 15 अगस्त को सुबह 8 बजे साध्वीवर्या प्रियमरसा म.सा. एवं श्रियमरसा म.सा. की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में द्वारकापुरी मंदिर से फूटी कोठी तक तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कल सुबह 9.30 बजे पुखराज पैलेस में देशभक्ति का आयोजन भी होगा। नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। आयोजन से सुशील कुकडा, चेतन भंडारी, कमलेश कोठारी, डॉ. अनिल बाफना, राजेंद्र जैन, विनोद बावेल, कैलाश नाहर सहित अन्य जुडे हुए है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें