सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

इस बार दिवाली से पहले शुरू हो गई सीताफल की आवक

इस बार दीपावली से पहले सीताफल की बाजार में आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी शुरूआती आवक होने और भाव ज्यादा होने से आमजन तक अभी भले ही सीताफल…

इस बार दीपावली से पहले सीताफल की बाजार में आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी शुरूआती आवक होने और भाव ज्यादा होने से आमजन तक अभी भले ही सीताफल पहुंच नहीं पा रहें हो। लेकिन चोइथराम थोक मंडी से लेकर बाजारों में भी अब दिखाई देने लगें है। इसके अलावा नवरात्रि शुरू होने से पहले उपवास में काम आने वाले सेवफल और केले के भी अब दाम बढ़ गए है। जबकि पहले सस्ते बिक रहे थे। वहीं अब नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास करने वाले ज्यादातर लोग फलों का सर्वाधिक सेवन करते है। ऐसे में वर्तमान में सबसे ज्यादा डिमांड और आवक वाले एपल के दाम भी बढ़ गए हैं।

विदेशी एपल 200 से 250 रुपए किलो के भाव

इधर खेरची व्यापार करने वाले लल्लन सिंह प्रजापत, नितिन भीलवारे ने बताया कि नवरात्रि के उपवास में केले, सेवफल के साथ सीताफल की भी डिमांड रहेगी। इसके अलावा पपीता भी चलन में है। वहीं मंडी में वर्तमान में केले और सेवफल की सबसे ज्यादा आवक हो रही है। सीताफल की कम आवक के कारण भाव अभी ज्यादा है। सीताफल डेढ़ सौ से लेकर 180 और 200 रु. किलो के भाव बिक रहे है। जबकि सेवफल 100 किलो से लेकर 150 180 रु. किलो देशी मिल रहे है। जबकि बाहर से आने वाले विदेशी एप्पल 200 से ढाई सौ रुपए किलो के भाव बिक रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9