माता-पिता को हरिद्वार जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़कर परिवार को रिश्तेदार के घर जाना महंगा पड़ गया। जब वे लौटे तो घर का टूटा ताला देखकर होश उड़ गए। घर का सामान भी अस्सव्यस्त था और जेवरात पर चोर ने हाथ साफ कर दिए थे।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुदामा नगर के ई-सेक्टर में हुई। पुलिस को फरियादी मलय पिता अशोक बिल्लौरे ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब घर पर कोई नहीं था तब अज्ञात चोर ने घर में सोने-और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मंगल सूत्र, हार, चैन, अंगूठी, लॉकेट, झूमकी, बूंदे और सोने के टुकड़े के अलावा चांदी के आभूषण और बर्तन भी चोर ले गए। एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें चोर टार्च लेकर घर में घुसता नजर आ रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की। फरियादी का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर लिखने में दो दिन की देरी भी की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






