शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

मंदिर के दीपक फेंकने से रोकने पर पिता-पुत्री को पीटा

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौराहा स्थित शिव मंदिर पर धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने से रोकने पर मारपीट की घटना सामने आई है। मंदिर में जलाए गए…

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौराहा स्थित शिव मंदिर पर धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने से रोकने पर मारपीट की घटना सामने आई है। मंदिर में जलाए गए दीपक फेंक रहे आरोपी को जब एक व्यक्ति ने मना किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान जब पीड़ित की बेटी बीच- बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसे भी जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी मनीष उर्फ मनोज पिता रामप्रसाद पाल निवासी आदर्श बिजासन नगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह सुभाष नगर चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर में मौजूद था। इसी दौरान क्षेत्र में ही रहने वाला आरोपी शुभम पिता प्रकाश चौकसे मंदिर में रखे जलते हुए दीपक उठाकर बाहर फेंकने लगा। जब मनीष ने आरोपी शुभम को दीपक फेंकने से रोका और ऐसा न करने की समझाइश दी, तो आरोपी भड़क गया और गालियां देने लगा। फरियादी ने जब गाली-गलौज का विरोध किया, तो शुभम ने उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं पास में खड़ी फरियादी की बेटी सेजल जब अपने पिता को बचवाने और विवाद शांत कराने बीच में आई, तो आरोपी ने उसके साथ भी झूमाझपटी करते हुए उसे जोर से धक्का मार दिया। धक्के के कारण सेजल अनियंत्रित होकर पक्के फर्श पर नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पिता अपनी घायल बेटी को लेकर परदेशीपुरा थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें