सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दीपोत्सव से जगमग हुआ मंदिर परिसर

पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर रेसकोर्स रोड स्थित भगवान मनमोहन पार्श्वनाथ मंदिर में डायमंड और फूलों की आंगी से सजे मनमोहन पार्श्वनाथ, गौतम स्वामी और गुरु देव राजेंद्र सूरि…

पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर रेसकोर्स रोड स्थित भगवान मनमोहन पार्श्वनाथ मंदिर में डायमंड और फूलों की आंगी से सजे मनमोहन पार्श्वनाथ, गौतम स्वामी और गुरु देव राजेंद्र सूरि का सोने के वर्क से श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जैन समाजजन पहुंचे। दीपक से मंदिर परिसर जगमग हुआ। केसर की प्रभावना का वितरण भी किया गया। सुबह से लेकर रात तक समाजजनों का दर्शन के लिए पहुंचना जारी रहा। जयसिंह जैन, शैलेश अम्बोर, नीलेश कपड़िया, धनराज संघवी, अशोक कपाड़िया, राजेंद्र सुराणा, आनंदीलाल अंबोर, सौरभ नाना सेठ, स्नेहल शाह, सागरमल नागोरी,शरद कोठारी उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट द्वारा 11 सितंबर को अभय प्रशाल में ‘अंतरनाद’ भक्ति संध्या आयोजित होगी। 16 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी पर्व के साथ आयोजनों का समापन होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें