शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

सुधा सागर म.सा. ने दिए प्रवचन, कल गुरु पूर्णिमा का आयोजन

सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में राष्ट्र संत सुधा सागर म.सा. के चातुर्मास की शुरुआत दलाल बाग के बडे पांडाल में हो गई। पहली धर्मसभा में बडी…

सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में राष्ट्र संत सुधा सागर म.सा. के चातुर्मास की शुरुआत दलाल बाग के बडे पांडाल में हो गई। पहली धर्मसभा में बडी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। मनीष गोधा, नवीन गोधा, हर्ष जैन, अशोेक डोसी, आकाश कोयला ने बताया कि दलाल बाग पर प्रतिदिन सुबह 8 से 9.30 बजे तक चातुर्मासिक धर्मसभा में राष्ट्र संत सहित सभी संत विद्वानों के प्रवचनों की अमृत वर्षा जारी रहेगी। चातुर्मास के दौरान विभिन्न अनुष्ठान भी होंगे। कल गुरु पूर्णिमा पर भी कार्यक्रम होंगे। राष्ट्र संत सुधासागर महाराज एवं 18 पिच्छिकाओं तथा 20 त्यागियों के सानिध्य में दलाल बाग मैदान पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का दिव्य आयोजन दोपहर 1.30 बजे से प्रारम्भ होगा। राष्ट्र संत की महापूजा संगीत के साथ होगी। इस गुरु पूर्णिमा के लिए देशभर से भक्तों का आना जारी है। 30 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना का मुख्य आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा पर सुबह 8 बजे से नियमित प्रवचन भी होंगे। शाम को 6 बजे से जिज्ञासा समाधान तथा रात 8 बजे से विश्व प्रसिद्ध भजन गायक त्रषभ- संभव जैन की भजन संध्या होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें