मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सुधा सागर म.सा. का चातुर्मास आज जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुष्पों से सजे रथ

आज इस्कान मंदिर की जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े रूप में दोपहर 1 बजे से अन्नपूर्णा मंदिर से शहर के मध्य होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर तैयारियां की…

आज इस्कान मंदिर की जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े रूप में दोपहर 1 बजे से अन्नपूर्णा मंदिर से शहर के मध्य होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर तैयारियां की गई है। करीब 65 स्वागत मंच भी रास्ते में रहेंगे, जो भगवान और भक्तों का स्वागत इन मंचों से होगा। बाहर से भी श्रद्धालु और संत इस बड़ी यात्रा के लिए आए हैं। हरि अग्रवाल, किशोर गोयल, भावेश दवे, अशोक गोयल ने बताया कि 51 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ के अलावा एक छोटा रथ पुष्पों से श्रृंगार किया गया है। यह रथ श्रद्धालु अपने हाथों से खेंचकर गोपाल मंदिर राजवाड़ा तक ले जाएंगे। कल भी मनुहार यात्रा निकाली गई थी। श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया गया। भगवान कृष्ण के जीवन पर नाट्या प्रस्तुति दी जाएगी। राधा कृष्ण संग गोपियों का नृत्य, दुर्गावाहिनी की अश्वारोही बालिकाएं, भजन मंडली, बैंड गाड़ी, बग्घी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

गीता भवन मंदिर में स्वामी प्रणवानन्द के श्रीमुख से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कई संत विद्वान भी इस कथा के दौरान पहुंचे हैं, श्रद्धालुओं का भी लगातार पहुंचना जारी है। आज भगवान राम और कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और जन्म पर खुशी का इजहार होगा, माखन-मिश्री का वितरण भी होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें