सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

जंगल से मंगल तक विद्यार्थियों की यात्रा

अल-हिरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भोपाल के वन विहार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, रीजनल साइंस सेंटर और बड़ा तालाब का भ्रमण किया। भोपाल तक का सफर भी विद्यार्थियों…

जंगल से मंगल तक विद्यार्थियों की यात्रा

अल-हिरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भोपाल के वन विहार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, रीजनल साइंस सेंटर और बड़ा तालाब का भ्रमण किया। भोपाल तक का सफर भी विद्यार्थियों के लिए यात्रा का खास हिस्सा रहा। सहपाठियों के साथ बिताए इस समय ने उनके उत्साह और आपसी मेलजोल को बढ़ाया। विद्यार्थियों को जहाँ वन्य जीवन को बेहद करीब से देखने का मौका मिला वहीं उन्हें मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी झील भोज ताल (बड़ा तालाब) की खूबसूरती को निहारने का अवसर मिला। वन विहार में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण के बीच शेर, भालू और साँपों की विभिन्न प्रजातियाँ देखीं। वन विहार भ्रमण के बाद मानव संग्रहालय में उन्होंने प्राचीन भारत की विविध जीवनशैलियों और सभ्यताओं को करीब से जाना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7