संस्था केकेसी क्लब एवं संगीत सेवा सहारा के संयुक्त तत्वाधान मे अभिनव कला समाज गाँधी हाल मे किशोर कुमार की पुण्यतिथि और केकेसी क्लब के स्थापना अवसर पर कल 12-13 अक्टूबर को 40 घंटे तक गीतों का आयोजन किया जाएगा एवं13 अक्टूबर शाम को सबके लिए पारंपरिक गरबा का आयोजन भी रखा गया है। इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड की श्रेणी मे दर्ज किया जायेगा। दीपक पाठक, रेखा रावल ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






