सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक कांवड यात्रा में पहुंचे लाखों कांवड़िये

सीहोर में आस्था का विराट संगम

मध्य प्रदेश के सीहोर में आज सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर लंबी विशाल कांवड़ यात्रा निकल रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पं. प्रदीप मिश्रा भी कांवड़ उठाएंगे। सीवन नदी से जल लेकर श्रद्धालु 11 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस कांवड़यात्रा के कारण यहां आस्था का विराट संगम दिखाई दे रहा है। कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हो रही है। कांवड़यात्रा के रास्ते में 100 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं, 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। कई मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें