भगवान झूलेलालजी से अच्छी बरसात की कामना को लेकर चालिहा पर्व की शुरूआत में पूजन, अर्चन किया गया। बहराणा साहब सजाकर भी आराधना हुई। भजन, कीर्तन, प्रसाद वितरण के आयोजन हुए। कल प्रथम शुक्रवार को पूजा- अर्चना, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। सिंध रक्षक संगठन के संयोजक नरेश फुंदवानी एवं मंदिर के सेवादार विजय माखीजा तथा मंशाराम राजानी ने बताया कि झूलेलाल मंदिर छत्रीबाग में संत गुरु गीता ठाकुर के सान्निध्य में भगवान झूलेलाल का बहराणा साहब सजाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






