सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सिंधी समाज कर रहा है तिजड़ी माता की आराधना

सिंधी समाज की मातृशक्तियों ने आज सुबह से तिजड़ी माता के जयकारों के साथ अपना निर्जला क्रत शुरू किया। ज्यादातर घरों में आज तिजड़ी माता को झूला झुलाया जा रहा…

सिंधी समाज की मातृशक्तियों ने आज सुबह से तिजड़ी माता के जयकारों के साथ अपना निर्जला क्रत शुरू किया। ज्यादातर घरों में आज तिजड़ी माता को झूला झुलाया जा रहा है। पंडित के घर पहुंचकर तिजड़ी माता का पूजन अर्चन भी किया जा रहा है। सिंधी समाज के कई ग्रुप ने आज दोपहर से कई आयोजन मातृशक्तियों के लिए किए हैं, कल महिलाओं ने मेहंदी भी लगाई थी और आज सुबह 4 बजे हलका व्यंजन ग्रहण करने के बाद स्नान किया और पूजा स्थल की सफाई भी की और अपना निर्जला क्रत शुरू किया। आज शाम से पूजा आराधना और कथा सुनने के बाद चन्द्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद क्रत पूरा होगा और फिर भोजन ग्रहण किया जाएगा। आज सुबह से सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में मातृशक्तियां पूजन कर रही है। आज दोपहर में कई प्रतियोगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मातृशक्तियां करेंगी। उक्त जानकारी चांदनी नरेश फुंदवानी ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें